मकाऊ: लोकतंत्र समर्थक पूर्व अधिकारी को साढ़े बारह साल की जेल की सजा सुनाई गई।
लोकतंत्र समर्थक पूर्व सांसद औ काम सान (69) को मकाऊ में राजद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में 12 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून से संबंधित मुकदमे में यह पहली सजा है। बंद कमरे में चले मुकदमे में पूर्व सांसद पर चीनी सरकार के खिलाफ शत्रुतापूर्ण जानकारी फैलाने के लिए विदेशी संगठनों के साथ मिलीभगत करने का आरोप है। इस मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक स्वतंत्रता और न्यायिक स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।